
Patna : बिहार में रेलवे परिचालन लगभग पूरी तरह से ठप है. जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर , नवादा, बक्सर , आरा, नालंदा, छपरा आदि जिलों के रेलवे ट्रैक पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है.
गौरतलब है कि आरआरबी-एनटीपीसी का रिजल्ट जारी किया गया है. जिसमें कई परीक्षार्थियों का चयन कुछ अंकों के कारण नहीं हो पाया था. जिसे लेकर परीक्षार्थी रेलवे पर धांधली का आरोप लगा रहे हैं.
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरआरबी एनटीपीसी के अभ्यर्थियों ने ट्रेन रोकी है. छात्र रेल ट्रैक पर बैठकर विरोध कर रहे हैं. छपरा में राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है. रिजल्ट के विरोध में बिहार के कोने-कोने में प्रदर्शन हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : बिहार मेडिकल के टॉप 10 में सफल होने वाले अधिकतर छात्र गोल इंस्टीट्यूट के
आरआरबी एनटीपीसी ग्रुप रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा फुट गया है. बक्सर में रेलवे ट्रैक पर भी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.
आक्रोशित छात्रों ने नवादा रेलवे स्टेशन का भी घेराव किया है. किउल-गया रेलखंड को पूर्णतः जाम कर दिया है. मौके पर आरपीएफ और रेल पुलिस के जवान मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें : सातवीं से दसवीं सिविल सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, जेपीएससी ने जारी की सूचना




