Bihar

बिहारः आरजेडी नेता रघुराम राय की हत्या, तेजस्वी ने नीतीश को घेरा

Samstipur: बिहार में एकबार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे और पुलिस-प्रशासन सुस्त. राज्य के समस्तीपुर जिले में मॉनिंग वॉक के लिए निकले राजद नेता रघुराम राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जिले के कल्याणपुर थाना इलाके में ये वारदात हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार अपराधियों ने आरजेडी नेता और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुवर राय को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मार चलते बने.

विरोध में एनएच जाम

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. इधर आरजेडी नेता की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने विरोध में समस्तीपुर-दरभंगा हाईवे को जाम कर दिया. हालांकि, इस घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. ज्ञात हो कि आरजेडी नेता के अलावा बीती रात विभूतिपुर में एक किसान की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

गुंडों को संभालिए नीतीश जी- तेजस्वी

इधर अपनी पार्टी के नेता की हत्या पर आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी सत्ता संरक्षित गुंडों को संभालिए.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘नीतीश कुमार जी, सत्ता संरक्षित गुंडों को संभालिए. किस बात और किस काम के गृहमंत्री बने कुर्सी से चिपक कर बैठे हैं? आपके द्वारा संरक्षित अपराधी रालोसपा और राजद के नेताओं की चुन-चुन कर हत्या कर रहे हैं, लेकिन आजतक आपकी जुबान का ताला नहीं खुला है. घोर निंदनीय..’

गौरतलब है कि पिछले साल रालोसपा के एक नेता की भी हत्या हुई थी. और अब कुशवाहा की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है. ऐसे में तेजस्वी यादव ने दोनों हत्याओं को जोड़ते हुए नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की है. वहीं, आरजेडी विधायक शाहीन ने भी घटना पर दुख जताया.

इसे भी पढ़ेंः गठबंधन की सरकार से अर्थव्यस्था की रफ्तार पड़ेगी धीमी- रघुराम राजन

Related Articles

Back to top button