BiharLead NewsNEWS

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गोली दुल्हन को लगी, मंडप से पहुंची अस्पताल

Supaul: कोरोना के मद्देनजर शादी समारोह पर सरकार ने कई तरह पाबंदियां लगा रखी है. इसके बावजूद बिहार धूम-धड़ाके से शादी का आयोजन हो रहा है. ताजा मामला सुपौल जिले का है. जहां एक शादी समारोह में वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. खास बात यह है कि हर्ष फायरिंग में निकली गोली दुल्हन के शरीर के आरपार होकर एक अधेड़ को भी लग गई है.

इसे भी पढ़ेंःमहंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन आज से, लालू ने बताया महंगाई कम करने का नुस्खा

यह घटना प्रतापगंज प्रखंड के गोविंदपुर वार्ड 13 में शादी समारोह का बताया जा रहा है. जहां बराती पक्ष के लोगों द्वारा किये गए हर्ष फायरिंग में दुल्हन को ही गोली लग गई. गोली लगने के बाद दुल्हन और एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. गोली चलाने वाला बाराती फिलहाल फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.

 

इस घटना के बाद शादी समारोह में सन्नाटा पसर गया है. गोली लगने के बाद भी दुल्हन की शादी हुई और उसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती किया गया. हालांकि, प्राथमिक उपचार कराया गया था. चिकित्सक बता रहे हैं कि दोनों ही घायल खतरे से बाहर हैं.

Related Articles

Back to top button