JharkhandLead NewsRanchi

Ranchi News : अल्ताफ हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने सिविल कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

14 जुलाई 2021 को जमीन विवाद में अल्ताफ की हुई थी हत्या

Ranchi : राजधानी के हिनू चौक के नजदीक 14 जुलाई 2021 को जमीन विवाद में अल्ताफ की हत्या हुई थी. इस मामले के प्रमुख अभियुक्त अली ने शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

अली अल्ताफ हत्याकांड केस का प्रमुख आरोपी है और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उसने कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. अली ने राँची एसीजेएम अजय गुड़िया की कोर्ट में सरेंडर किया है, जिसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें :भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन तीर्थस्थल घोषित, मांस-शराब की बिक्री पर रोक

क्या है मामला

जानकारी हो कि जमीन विवाद में वर्चस्व की लड़ाई में अल्ताफ की हत्या हुई थी. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तार किये गये अपराधियों में राशिद अंसारी, साहेब खान, मोहम्मद चांद ,मोहम्मद राज, निजार अख्तर, शाहबाज करतूस, राशिद अंसारी, सरफराज कुरैशी, मोहम्मद वारिस और सैफ अली खान शामिल हैं.गिरफ्तार लोगों में से राशिद अंसारी, मोहम्मद चांद और मोहम्मद राज का अपराधिक इतिहास रहा है.

इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने गुमला की CJM की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी, कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही हैं

Related Articles

Back to top button