
Bihar : छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के परसा पूर्वी पंचायत के तिलकार गांव में मंगलवार को पट्टीदारों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर जारी पंचायती के दौरान मामूली कहासुनी हिंसक वारदात में तब्दील हो गयी.
इस दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा की गयी फायरिंग में भारतीय सेना की सेवा में बतौर सैनिक तैनात जवान गोली लगने के घायल हो गये. जबकी घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें : Paytm ला रहा है सबसे बड़ा IPO, जैक मा और वॉरेन बफेट को मिलेगा 7 गुना तक रिटर्न
आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर रुप से घायल सेना के जवान गजेंद्र मिश्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
जबकि सहोदर भाई व फौजी आनंद कुमार मिश्र व भतीजा अनुभव कुमार मिश्र का उपचार जारी है. वहीं वारदात की सूचना के बाद एकमा पुलिस अंचल निरीक्षक बालेश्वर राय व एकमा थाना अध्यक्ष देवकुमार तिवारी सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें.
मृतक व घायल भाई रांची स्थित आर्मी में सेवारत हैं. जहां से लगभग एक पखवाड़े पहले ही अवकाश लेकर अपने घर पर आए थे. मृतक फौजी को बांयी तरफ सीने में गोली गली थी.
इसे भी पढ़ें :स्कूल खोलने की पहल करे सरकार, एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा- बच्चों की इम्युनिटी है मजबूत




