JharkhandPalamu

पलामू : AISF ने किया नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय का घेराव, मेन गेट बंद रहने पर गेट के ऊपर से अंदर घुसे छात्र

Palamu : छात्र संगठन AISF ने मंगलवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर मेदिनीनगर में नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय का घेराव किया. बड़ी संख्या में छात्र जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे और घेराव किया. मेन गेट बंद रहने पर छात्र गेट लांघ कर अंदर दाखिल हुए और जमकर हंगामा किया. अंदर मुख्य द्वार के गेट को जाम रखा. इससे पहले रेड़मा स्थित सीपीआई कार्यालय से छात्रों ने रैली निकाली.

इसे भी पढ़ें : बिहार : जमीन विवाद में फायरिंग, गोली लगने से सेना में कार्यरत जवान की मौत

घेराव करते हुए AISF के जिला अध्यक्ष सुजीत पांडेय ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने पांच सूत्री मांग पत्र कुलपति को सौंपा था, लेकिन अबतक उसे पूरा करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. जीएलए कॉलेज और गढ़वा स्थित नामधारी कॉलेज में नैक एक्रिडिएशन के समय भारी वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई. बिना सरकार के नियमों का पालन किए, बिना निवीदा और कोटेशन के लाखों के कार्य अपने कर्मियों से ही करवा दिए गए. न ही उचित मानकों का प्रयोग किया गया न ही बाजार दर का ध्यान रखा गया.

वहीं एजी की ऑडिट में कई कर्मियों पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप साबित हुए थे, लेकिन आज तक किसी पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की. न ही एफआईआर . सुजीत कुमार पांडेय ने कहा है कि इससे साफ होता है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए बैठा हुआ है. न समय पर परीक्षा हो रही और न ही पढ़ाई. घर बैठे वेतन देना और और भ्रष्टाचार करवाना, यही चरित्र रह गया है. लाखों की लागत से बने वर्चुवल क्लास बंद पड़े हैं. लोकतांत्रिक तरीके से विरोध के बाद विवि प्रबंधन पुलिस बल और निजी बल प्रयोग कर छात्रों की आवाज दबाती है.

इसे भी पढ़ें :होम क्वारंटाइन से बचने के लिए नहीं करा रहे कोरोना जांच, बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

Related Articles

Back to top button