Read Next
02/11/2026
बिहार के बेगूसराय में ग्रामीणों का अनोखा विरोध, सड़क पर बने गड्ढों का ‘गिरिराज कुंड’, ‘शैलेंद्र कुंड’ व ‘कुंदन कुंड’ नाम रखा
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
Back to top button
Patna: बिहार में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है. राज्य में 3185 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. तीन दिन पहले भोजपुर में एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद उसके नमूने में संक्रमण की पुष्टि होने से मृतकों की संख्या बढ़ी है.
इसे भी पढ़ें- #Ranchi : 170 करोड़ रुपये की अनियमितता को लेकर एसीबी ने निरंजन कुमार के खिलाफ दर्ज की प्रारंभिक जांच
25 मई को मुंबई से लौटा था मजदूर, गयी जान
भोजपुर के जिलाधिकारी रौशन कुमार के अनुसार, मृतक बरहरा प्रखंड का था. वह 25 मई को मुंबई से लौटा था. उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के समय वह बीमार था. सदर अस्पताल में भर्ती कराये जाने के कुछ घंटे बाद उसकी मृत्यु हो गयी थी.
रौशन ने बताया कि आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार करने से पहले उसका नमूना एकत्र किया गया था. जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब बढ़कर 3185 हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें- #CyberCrime: 12th की परीक्षा में नंबर बढ़वाने का झांसा दे गिरिडीह के छात्रों से मांगे पैसे, खुद को बताया CBSE का डाटा ऑपरेटर
कहां से कितनी मौत
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 16 मौत हुई है. पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो-दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, नालंदा, बेगूसराय, सिवान, सारण, जहानाबाद और भोजपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.
बिहार में अबतक 70275 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 1050 मरीज ठीक हुए हैं. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि तीन मई के बाद बिहार आने वाले 2168 प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई.
इसे भी पढ़ें- सीमा-विवाद पर मध्यस्थता की ट्रंप की पेशकश को भारत ने ठुकराया, चीन से हो रही सीधी बातचीत