
Patna : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल गंभीर बीमारी की चपेट में हैं. जिसके बाद संजय जायसवाल को पटना एम्स में भर्ती कराया गया. गुरुवार की दोपहर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से बीमारी की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें :दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल, जानें डॉक्टर ने क्या कहा
दरअसल संजय जायसवाल ने जानकारी दी कि वे पटना एम्स में भर्ती हैं और अगले 7 दिन तक वह पटना एम्स में एडमिट रहेंगे. इस दौरान वह किसी से नहीं मिल सकते. संजय जायसवाल ने जानकारी दी कि 25 अगस्त को उन्हें कोलकाता में बुखार हो गया था. लेकिन वह खुद जल संसाधन समिति के अध्यक्ष हैं, इसलिए वह कोलकाता और गुवाहाटी का काम निपटा कर पटना पहुंचे. इसके बाद भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि वह स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम की चपेट में आ गये हैं.
यह ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान का शरीर उसके खिलाफ काम करने लगता है. शरीर के बाहरी हिस्से आंख, नाक, कान, गला सब सूजने और फटने लगते हैं. इस बीमारी में शरीर के भीतर आंत में भी सूजन आ जाती है. संजय जायसवाल ने कहा कि वह चाह कर भी किसी से मिल नहीं सकते.
इसे भी पढ़ें :शाहिद अफरीदी पर भड़कीं एक्ट्रेस माहिका शर्मा, कहा- तालिबानियों से बेटियों की शादी करने के बारे में सोच रहे होंगे




