BiharLead NewsNationalNEWS

दिल्ली-कानपुर हाई वे पर भीषण हादसा, गया के नौ लोगों की मौत, झारखंड नंबर गाड़ी थी

मौके पर ही हो गई थी आठ लोगों की मौत

New DELHI: दिल्ली-कानपुर हाई वे पर आगरा जिला क्षेत्र में गुरुवार को भीषणा हादसा हो गया. स्कॉर्पियो की कंटेनर से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं. हादसा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुआ. स्कॉर्पियो पर ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे. इनमें से आठ की मौत मौके पर ही हो गई, एक ने बाद में दम तोड़ा.

 

आगरा पुलिस के अनुसार टूंडला की ओर से झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मथुरा की ओर जा रही थी. तभी अचानक अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी दिशा में चली गई और आगरा से आ रहे केंटेनर से जा टकराई. हादसे में आठ लोगों की मौत मौके पर ही गई. चार लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें एक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है.

मृतकों के नाम

1.गुड्डू कुमार पुत्र शिवनंदन दास निवासी फुलवरिया, जिला गया, 2.बबलू प्रजापति पुत्र ब्रह्मदेव प्रजापति निवासी, 3. विकास कुमार पुत्र बसंत भूइंया निवासी देवरिया, जिला गया, 4.राजेश निवासी उसेड़ा जिला गया, 5.नगेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण यादव निवासी बरहा, फुलवरिया जिला गया ,6.सुरेंद्र कुमार पुत्र बिगन भूइंया निवासी बरहा, फुलवरिया जिला गया, 7. कार चालक अनिल,  8. अमन, 9.बिपिन ।

Related Articles

Back to top button