JamshedpurJharkhand

मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया मानगो के छठ घाटों का निरीक्षण

Jamshedpur : राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने छठ पूजा से पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई करने और मरम्मत करने का निर्देश दिया. वहीं घाटों की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर भी साफ-सफाई करने, कूड़ेदान रखवाने, नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने आदि के निर्देश दिए. मंत्री के निर्देशानुसार कई जगहों पर तत्काल साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया. इस दौरान मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय समेत निगम के कर्मचारी और कांग्रेस के कार्यकर्ता व मानगो के गणमान्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: आजादनगर से मारपीट और छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

Related Articles

Back to top button