Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में अबतक 97 लोगों की मौत हो चुकी है.
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाढ़ के दौरान डूबने और भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से अबतक कुल 97 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है.
20.76 लाख जनसंख्या प्रभावित
नदी, तालाब एवं पोखर में डूबने अथवा दीवार गिरने से 61 लोगों की मौत एवं 10 अन्य व्यक्ति के घायल होने और बाढ़ से डूबने के कारण 36 लोगों की मौत की सूचना मिली है.
बिहार के 15 जिलों – पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल, पूर्णियां जिले में बाढ़ से कुल 1410 गांव की लगभग 20.76 लाख जनसंख्या प्रभावित हुई है.
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 75 राहत शिविर और 515 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है.
बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 1067 सरकारी एवं निजी नावों का संचालन किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- #DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र-4 : स्कूलों में 668 हेडमास्टर नियुक्त करने में भी फेल हो गयी सरकार
लगातार की जा रही जल की निकासी
पुनपुन नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण पटना सदर, पुनपुन, धनरूआ, पालीगंज, सम्पतचक, नौबतपुर एवं फुलवारी शरीफ प्रखण्ड के 25 पंचायतों के अन्तर्गत कुल 53 गांव के लगभग 87 हजार आबादी प्रभावित हुई है. कुल 41 संचालित समुदायिक रसोई के माध्यम लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
पटना शहर के जल-जमाव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए पटना नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है. अब तक अधिकांश क्षेत्रों में जल निकासी की जा चुकी है. शेष क्षेत्रों में जलजमाव को खत्म करने के लिए जल की निकासी लगातार की जा रही है.
पटना के जल-जमाव वाले क्षेत्रों में 80 पानी टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गयी. पटना शहर में हाल में हुई भारी बारिश के कारण हुए जलजमाव के कारण डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है.
इसे भी पढ़ें- हरियाणा: दो दिनों में चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित करेंगे PM मोदी
डेंगू के कुल 980 मामलों में 640 पटना के
बिहार में जनवरी से लेकर अबतक डेंगू के कुल 980 मामले सामने आये, जिनमें से 640 अकेले प्रदेश की राजधानी पटना के हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हालात से निपटने के लिए पटना शहर के सभी जलजमाव वाले क्षेत्रों में टेमीफॅास का छिड़काव किए जाने के साथ डेंगू से प्रभावित इलाकों में फागिंग किया जा रहा है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छिड़काव दलों की संख्या 24 कर दी गयी है.
दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए 10, 11 एवं 12 अक्टूबर को पटना मेडिकल कालेज अस्पताल और नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में डेंगू एवं चिकुनगुनिया के मरीजों की जांच के लिए नि:शुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है.