Patna: बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 211 नये मामले सामने आये हैं. इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,987 तक पहुंच गयी. वहीं इस महामारी से प्रदेश में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है.
नये मामलों में जहानाबाद से सबसे अधिक केस
बिहार स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 211 नए मामले प्रकाश में आये हैं उनमें जहानाबाद के 50, कटिहार के 19, रोहतास के 18, गोपालगंज के 17, समस्तीपुर के 16, पश्चिम चंपारण एवं शेखपुरा के 13-13, बक्सर के 11, लखीसराय एवं समस्तीपुर के नौ-नौ, बेगूसराय के आठ, गया के सात, पूर्णिया के पांच, वैशाली के चार, मुंगेर के तीन, सुपौल एवं मधुबनी तथा पूर्णिया के दो-दो, खगडिया, पटना और बांका के एक-एक मामले शामिल हैं. गौरतलब है कि संक्रमितों में से 999 प्रवासी मजदूर हैं जो तीन मई के बाद बिहार लौटे हैं.
5,93 मरीज स्वस्थ हुए
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल 10 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से पटना, वैशाली एवं खगडिया में दो-दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण और सीतामढी जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 55, 692 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 5,93 मरीज स्वस्थ हुए हैं.