BiharCorona_Updates

बिहार: Corona के 153 नये केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 6,889

Patna: बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 153 नये मामले सामने आये, जिसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 6,889 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी.

बिहार के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 153 नये मामले सामने आये हैं जबकि राज्य में अब तक वायरस संक्रमित 4776 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं बिहार में अब तक 1,34,402 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

कहां कितने केस

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के अबतक आये 6889 मामलों में से पटना के 343, भागलपुर के 338, बेगूसराय के 328, मधुबनी के 323, खगड़िया के 296, रोहतास के 287, सीवान के 279, मुंगेर के 278, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 201, नवादा के 189, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182—182, समस्तीपुर के 180, बांका के 177, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 168, सारण के 165, बक्सर के 162, पूर्वी चंपारण के 159, नालंदा के 156, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 146, गया के 145, औरंगाबाद के 141, कैमूर के 140, किशनगंज के 129, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढ़ी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117—117, अररिया के 100, लखीसराय के 83, अरवल के 80, शिवहर के 71 तथा जमुई जिले के 55 मामले शामिल हैं.

अब तक 39 की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. जिनमें से बेगूसराय, खगड़िया एवं वैशाली के तीन—तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, सारण एवं सीवान के दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले के एक—एक मरीज शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button