
Muzafferpur: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल बताये जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में एक स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर होने से ये हादसा हुआ.
Bihar: 11 dead, 4 injured in a collision between a Scorpio vehicle and a tractor on NH-28 in Kanti Police Station area of Muzaffarpur https://t.co/PQpPvK9s9u pic.twitter.com/ZHSzjbi9lu
— ANI (@ANI) March 7, 2020
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. जिस तरह से ये हादसा हुआ है आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
इसे भी पढ़ेंःमंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अर्जुन मुंडा को पत्र लिख कहा- गढ़वा के पिछड़े इलाकों में खुले एकलव्य स्कूल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
ये भीषण सड़क हादसा मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड में सरमसपुर हेल्थ केयर के सामने हुआ. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो एनएच-28 पर जा रही थी, इसी दौरान वो एक ट्रैक्टर से टकरा गयी.
हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. दुर्घटना वाली जगह पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है. वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मारे गये लोगों की शिनाख्त की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand: बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
जेसीबी की मदद ली गई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. वहीं पुलिस-प्रशासन को दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी. ताकि रोड साफ किया जा सके.
हादसा शनिवार तड़के हुआ है. प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ उसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश का था.
पुलिस ने सभी शवों को एंबुलेंस में रखकर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है. मरने वाले सारे लोग मुजफ्फरपुर के हथौड़ी के रहने वाले थे.
इसे भी पढ़ेंः#Yesbankcrisis: भगवान जगन्नाथ मंदिर के 545 करोड़ रुपये येस बैंक में जमा, श्रद्धालु चिंतित





I used to be able to find good info from your blog posts.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thanks so much for the blog post.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.