
New Delhi : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी है कि KABUL AIRPORT पर अगले 24-36 घंटों में एक आतंकी हमला होने की आशंका है. बाइडेन ने शनिवार को एक बयान में कहा, जमीन पर स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है, हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमलों का खतरा बना हुआ है. अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक के बाद हमारे कमांडरों ने सूचित किया है कि अगले 24-36 घंटों में हमले की आशंका है.
जानकारी हो कि 26 अगस्त को काबुल हवाईअड्डे के बाहर एक आत्मघाती हमले में अमेरिकी सेना के 13 सैनिकों सहित करीब 170 अफगान मारे गए थे. अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह के एक स्थानीय सहयोगी आईएस-के ने हमले की जिम्मेदारी ली थी.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के निमियाघाट में आशिकी में नानी की हत्या, मां को किया घायल
अमेरिका ने किया था जवाबी ड्रोन हमला
घातक हमले के प्रतिशोध में, अमेरिकी सेना ने 27 अगस्त को नंगरहार प्रांत में आतंकवादी समूह के खिलाफ एक ड्रोन हमला किया, जिसमें दो हाई-प्रोफाइल सदस्य मारे गए एक अन्य लोग घायल हो गए थे. उन्होंने कहा, हम उस जघन्य हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति की तलाश जारी रखेंगे उन्हें सजा देंगे.
बाइडेन ने अफगानिस्तान में सैन्य मिशन को समाप्त करने की समय सीमा 31 अगस्त निर्धारित की है.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में अनशन पर बैठे युवकों की बिगड़ने लगी हालत, सुध लेने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी
111,900 लोग छोड़ चुके हैं अफगानिस्तान
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने शनिवार को इससे पहले कहा था कि जमीन पर मौजूद अमेरिकी सेना ने काबुल हवाईअड्डे से पीछे हटना शुरू कर दिया है.
15 अगस्त को काबुल पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद से अमेरिका अपने नागरिकों उसके अफगान सहयोगियों को देश से निकालने की कोशिश कर रहा है. व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा कि 14 अगस्त से अब तक करीब 111,900 लोग अफगानिस्तान छोड़ चुके हैं.
इसे भी पढ़ें :औरंगाबाद में दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार




