
Dhanbad: बीसीसीएल ब्लॉक दो अंतर्गत अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी परिसर के इंटक के बैनर तले स्थानीय चार युवक नियोजन की मांग को लेकर अनशन पर हैं. अनशन के चौथे दिन इनकी तबियत बिगड़ने लगी है. इसके बाद भी इनका आमरण अनशन जारी है. हालांकि बीसीसीएल, आउटसोर्सिंग प्रबंधन की ओर से अब तक कोई अधिकारी अनशनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा है.
इसे भी पढ़ें : कतरास में फिर गिरा घर, गर्भवती महिला और डेढ़ वर्ष की बच्ची को सुरक्षित निकाला
अनशनकारियों का कहना है कि अम्बे आउटसोर्सिंग से सभी मिले हुए हैं. बीसीसीएल, पुलिस, प्रशासन सभी अम्बे कम्पनी के पक्ष में काम कर रही है. नियोजन की मांग को लेकर चार दिनों से अनशन में बैठे है.लेकिन कोई भी एक बार देखने नही आया है. डॉक्टर आते हैं तो कहते है बार बार यहां नही आएंगे, किसी पदाधिकारी को फोन नही करना. यहां के अधिकारी सरकार के निर्देश के विपरीत काम कर रही है. सरकार स्थानीय को नियोजन देने की बात कहती है. वहीं यहां के प्रशासन इसके विपरीत काम कर रही है. ऐसा लगता है कि ये सभी चाहते है कि हम सभी भूखे मर जाए.ताकि सभी को छुटकारा मिल जाय.
अनशन कर रहे युवक ने बताया कि धरना स्थल पर धारा 144 लगाई गई है. यह केवल हम सभी को नियोजन नहीं देने का साजिश है. शांति व्यवस्था की बात से कोई मतलब नहीं है. अगर हमलोगों को कुछ हुआ तो इसका जवाबदेही बीसीसीएल,अम्बे आउटसोर्सिंग, पुलिस प्रशासन की होगी.




