
Raipur : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस विधायकों की शिकायत पर भ्रामक और आधारहीन खबर प्रकाशित करने के आरोप में स्थानीय वेब पोर्टल के दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस ने रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृहस्पत सिंह और रायपुर नगर (उत्तर) क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा की शिकायत पर सोमवार को पत्रकार मधुकर दुबे और उनके सहायक अविनाश पल्लीवार को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में समोसा खाने के लिये रुकना पड़ा भारी, रिटायर्ड पोस्टमास्टर से दिनदहाड़े पांच लाख की छिनतई
क्या है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 24 तारीख को कांग्रेस विधायक सिंह ने तथा 25 तारीख को जुनेजा ने पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक और आधारहीन खबर छापने तथा जबरन उगाही करने की कोशिश के आरोप में पुलिस में शिकायत की थी. विधायकों की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पत्रकारों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है. दोनों को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : 7 IAS अफसरों को विशेष सचिव रैंक में दिया गया प्रमोशन, जानें कौन हैं शामिल




