
Patna : कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था. अब इस लॉकडाउन (Bihar Lockdown News) को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बुधवार को ही अपने संदेश में इसका संकेत दे दिया था.
दरअसल बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना वायरस के प्रसार पर काफी हद तक लगाम लगी है. व्यवसायी संगठनों, चिकित्सकों के साथ ही प्रशासन अधिकारियों की भी राय थी कि इस लॉकडाउन को थोड़ा आगे और बढ़ाकर कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा.
इसे भी पढें :ICC TEST RANKING: भारतीय टीम का No.1 बरकरार, न्यूजीलैंड No.2 पर
अभी जारी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. जिसे देखते हुए बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है. इधर राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने जागरण से कहा कि लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं. कोरोना संक्रमण के मामले भी कम हुए हैं, जिसे देखते हुए इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है.
ये पाबंदियां लागू होंगी
सार्वजनिक जगह पर अनावश्यक रूप से पैदल सहित अन्य तरह का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
>>इसके अलावा सभी प्रकार के वाहनों पर भी परिचालन पर रोक लगेगी.पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बैठने की क्षमता 50 फीसदी रहेगी.
>> रेल से लंबी दूरी यात्रा करने वाले लोगों को ही सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अनुमति होगी.
>> निजी वाहन जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा विशेष कार्य हेतु की पास निर्यात है वह भी जारी रहेंगे. हालांकि लॉकडाउन के दौरान बिहार में सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का पहले से परिचालन सुचारू रहेगा.
>लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के स्कूल, कोचिंग समेत शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे. यही नहीं, इस दौरान किसी भी तरह की परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी.
>>रेस्टोरेंट बंद रहेंगे. हालांकि होम डिलीवरी की फैसिलिटी होगी जो सुबह 9 से शाम 9 बजे तक होगी.
>>लॉकडाउन में धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे.
>> इसके अलावा सभी प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे.
>>लॉकडाउन में बिहार के सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल आदि भी बंद रहेंगे.
>>विवाह समारोह हेतु 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जाएंगे, लेकिन इस दौरान डीजे की अनुमति नहीं होगी. जबकि सूचना कम से कम 3 दिन पहले थाने को देनी पड़ेगी.
>>श्राद्ध कर्म के लिए 20 व्यक्तियों की सीमा निर्धारित की गई है.
इसे भी पढें :WHO ने कहा- भारत में धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों की वजह से भी फैला संक्रमण
जिलों से सरकार ने मांगा था फीडबैक
बिहार सरकार ने लॉकडाउन के प्रभाव और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत को लेकर सभी जिलों से फीडबैक मांगा था. बुधवार को राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ वीसी में सभी जिलों के डीएम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की सहमति दी थी. सरकार नए सिर से लॉकडाउन के लिए गाइडलाइन थोड़ी ही देर में जारी कर देगी.
इसे भी पढें :रीजीजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया
राजनीतिक दलों का साथ मिलने की है उम्मीद
नीतीश सरकार में प्रमुख सहयोगी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पहले ही लॉकडाउन लगाए जाने की मांग कर चुके थे.
इसलिए सरकार को इस फैसले में भाजपा से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है. कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां भी इस फैसले का विरोध करने के मूड में नहीं दिखती हैं. मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन से स्थिति सुधर रही है. इस विषम परिस्थिति से निकलने के लिए सभी के साथ और हौसले की जरूरत है. बिहार सरकार के मंत्री जिवेश कुमार लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की मांग खुले तौर पर कर चुके हैं.
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.
इसे भी पढें :अक्षय तृतीया कल: ज्वेलरी बाजार पर कोरोना की मार! लगभग ढाई सौ करोड़ का सर्राफा बाजार होगा प्रभावित
बिहार के ज्यादातर डीएम ने किया था लॉकडाउन बढ़ाने का आग्रह
बताते चलें कि इससे पहले मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से लॉकडाउन को लेकर उनकी राय मांगी थी. जिसमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, वैशाली के साथ ही कुछ अन्य जिलाधिकारियों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का आग्रह किया था. जिलाधिकारियों के इस फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहयोगी दलों, कैबिनेट के मंत्रियों व अधिकारियों से विमर्श कर लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की मंजूरी दी है.
इसे भी पढें :पप्पू यादव को पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल से अस्पताल भेजे जायेंगे




