Education & CareerLead NewsNationalTOP SLIDER

BIG NEWS : जानिये TET की मान्यता अब 7 साल की बजाय कितने वर्ष तक रहेगी

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पूरे देश में नयी व्यवस्था लागू करने का जारी किया आदेश

New Delhi : शिक्षक बनने के इच्छुक नौजवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए मान्यता को लेकर बहुत बड़ी घोषणा की है. शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आपको बता दें कि स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिये किसी व्यक्ति की पात्रता के संबंध में शिक्षक पात्रता परीक्षा का योग्यता प्रमाणपत्र एक जरूरी पात्रता है. अब शिक्षक बनने के लिए युवाओं को हर सात साल में शिक्षक अर्हता परीक्षा (टीईटी) पास करने की जरूरत नहीं होगी. यह व्यवस्था पूरे देश भर में लागू होगी. आपको बता दें कि टीईटी पास का सर्टिफिकेट अभी तक सिर्फ 7 साल के लिए मान्य होता था.

इसे भी पढ़ें : इजराइलः नेतन्याहू की विदाई तय, नेफ्टाली बेनेट बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

यह व्यवस्था 2011 से होगी लागू

अब एक बार टीईटी पास करने पर यह जीवन भर के लिए मान्य रहेगा. शिक्षा मंत्रालय के इस फैसले से शिक्षक की नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं को फायदा होगा. शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यह व्यवस्था 2011 से लागू होगी. अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जिनके राज्य उम्मीदवारों का टीईटी सर्टिफिकेट सात साल बाद समाप्त हो रहा है, उन्हें नया फ्रेश सर्टिफिकेट जारी करने होंगे.

शिक्षक बनने के लिए युवाओं को हर सात साल में शिक्षक अर्हता परीक्षा (टीईटी) पास करने की जरूरत नहीं होगी. यह व्यवस्था 2011 से प्रभावी होगी.

यानी टीईटी करने के बाद यदि कोई व्यक्ति सात साल के भीतर शिक्षक नियुक्त नहीं होता है तो फिर से उसे टीईटी परीक्षा पास करनी होती थी. इसी प्रकार नई नौकरी के लिए आवेदन में भी यह प्रक्रिया आड़े आती थी. अब ऐसा नहीं है, एक बार टीईटी पास करने बाद इसका प्रमाणपत्र आजीवन मान्य रहेगा.

आपको बता दें कि हर साल केंद्र सरकार या राज्यों द्वारा आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षाओं में लाखों उम्मीदवार बैठते हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) पांच साल के लिए मान्य होती है. वहीं सीटीईटी की वैधता 7 साल के लिए होती है. राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के 11 फरवरी 2011 के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राज्य सरकार टीईटी का आयोजन करेंगी और टीईटी योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता की अवधि परीक्षा पास होने की तिथि से सात वर्ष तक होगी.

इसे भी पढ़ें : रवि शास्त्री और विराट की PC से पहले रणनीति बनाने का ऑडियो लीक, जानिए क्या कहा था

सीबीएसई हर साल दो बार आयोजित सीटीईटी परीक्षा

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है. पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है. सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं. जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें : रेमडेसिविर की कालाबाजारीः झारखंड हाई कोर्ट ने CID की जांच पर जताई संतुष्टि, 17 जून को फिर होगी सुनवाई

Related Articles

Back to top button