JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Big News: Jharkhand कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति के छह विज्ञापन किये रद्द, नोटिस जारी

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jssc) ने समूह ‘ग’, समूह ‘घ’ और समूह ‘ख’ के तहत ली गई छह नियुक्ति परीक्षा और उसके विज्ञापन को रद्द कर दिया है. JSSC की ओर से इस बाबत सूचना जारी कर दी गई है. JSSC की ओर से जिन नियुक्ति परीक्षा और विज्ञापन को रद्द किया गया है उनमें तीन विज्ञापन साल 2018 और तीन विज्ञापन साल 2019 के हैं. आयोग की ओर से अभी केवल रद्द किये जाने की सूचना दी गयी है. आगे इन सभी पदों पर नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन मंगाये जायेंगे.

इसे भी पढ़ेंःDhanbad: कुमारधुबी कोलमाइंस में फंसे करीब दो दर्जन लुटेरे, पुलिस ने घेरा, बमबाजी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन नियुक्ति की ली गयी परीक्षाओं में अब तक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किया गया है. ये सभी परीक्षाएं संसोधित नियमावली के दायरे में आती है.

ये नियुक्ति परीक्षाएं हुई रद्द

  • झारखंड राज्य अंतर्गत विभिन्न जेलों में वहां चालक कि भर्ती के लिए ली गयी प्रतियोगित परीक्षा 03/2018
  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 04/2018
  •  स्पेशल ब्रांच आरक्षी(क्लोज कैडर) प्रतियोगिता परीक्षा 05/2018
  • झारखंड ए एन एम प्रतियोगिता परीक्षा (नियमित) 01/2019
  • झारखंड ए एन एम प्रतियोगिता परीक्षा (बैकलॉग) 02/2019
  •  झारखंड सामान्य योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 03/2019

Related Articles

Back to top button