
Ranchi: दिल्ली में आयोजित 25वीं राष्ट्रीय लॉन बॉल चैंपियनशिप में दो दिनों का खेल समाप्त होने तक झारखंड ने लीग में अबतक अपने सारे मैच जीते हैं. महिला फोर्स स्पर्धा (लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की, कविता और रेशमा) में टीम ने कमाल परफॉर्मेंस कर रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने पंजाब को 60 – 0 से करारी शिकस्त दी है. वहीं पुरुष डबल्स में (सुनील बहादुर और दिनेश कुमार) झारखंड ने मणिपुर को 36-06 से शिकस्त दी. बालिका अंडर 25 में झारखंड की बसंती ने मध्यप्रदेश के प्लेयर को 21-03 से हराया. पुरुष ट्रिपल में (आलोक, वसीम और अभिषेक) झारखंड ने चंडीगढ़ को 23 -05 से हराया. बालक अंडर- 25 में झारखंड के सूरज ने मध्यप्रदेश को 21-0 से हराया. बालक अंडर- 25 के स्पर्धा में झारखंड के सौरव ने मध्यप्रदेश को 21- 06 शिकस्त दी. अंडर-25 में झारखंड की सोनी ने मध्यप्रदेश को 21-02 से शिकस्त दी. सूरज ने अपने दूसरे मैच में बंगाल को 21-02 से हराया. सचिव सह झारखंड बॉल के कोच मधुकांत पाठक ने कहा कि झारखंड की टीम अच्छा खेल रही है. इस बार कई नए खिलाड़ी टीम में शामिल हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रदर्शन पर झारखंड बॉल्स के संयुक्त सचिव आशीष झा, सीडी सिंह, आशु भाटिया, शैलेश सिंह, विपिन सिंह, रणवीर सिंह इत्यादि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.




