Lead NewsNationalTOP SLIDERTRENDING

कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला इकाई की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

सुष्मिता पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की बेटी हैं, तीन दशक से कांग्रेस में थीं

New Delhi : कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और असम के सिलचर से पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी छोड़ दिया है. उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंपे जाने के साथ ही अपना ट्विटर बायो भी बदलकर कांग्रेस की ‘पूर्व  सदस्य’ कर दिया. वहीं इस मामले पर कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी आंखें बंद कर आगे बढ़ रही है.
पिछले करीब 3 दशकों से कांग्रेस में जुड़ीं सुष्मिता ने पार्टी क्यों छोड़ी, इसके पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है. सुष्मिता, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व में भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके संतोष मोहन देव की बेटी हैं. उनकी मां बिथिका देव भी विधायक रह चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार में लिस्ट हुई चार कंपनियों के आईपीओ, देवयानी इंटरनेशनल को मिली बढ़त

कपिल सिब्बल ने कसा पार्टी पर तंज

दिग्गज कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने सुष्मिता देव की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि युवा नेता कांग्रेस छोड़ते जा रहे हैं और हम ‘बूढ़े’ नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है. कांग्रेस पार्टी आंखें बंद कर आगे बढ़ रही है.

सुष्मिता का अकाउंट भी ट्विटर ने किया था ब्लॉक

मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता ने कहा है कि वह लोगों की सेवा का नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं. साथ ही उन्होंने पार्टी का वॉट्सऐप ग्रुप भी छोड़ दिया है. सुष्मिता, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थीं, जिनके अकाउंट को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया था.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News: हाईकोर्ट का हेमंत सोरेन को SC-ST मामले में नोटिस

Related Articles

Back to top button