
Patna: जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार से आ रही बस अनियंत्रित होकर दो लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में इंडिगो एयरलाइंस में काम करनेवाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है. वहीं उसके साथ मौजूद महिला भी घायल हो गई है, जिन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का दावा, बिहार में मुख्यमंत्री एक लेकिन दो हैं विचारधारा

आपको बता दें कि आज इंडिगो का 15वां सालगिरह है इस मौके पर पटना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें शामिल होने प्रिंस पटना पहुंचे थे. हालांकि युवक की मौत की बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. ये हादसा एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि निजी बस ने दोनों को कुचला था.




