HazaribaghJharkhandlok sabha election 2019

हजारीबाग लोकसभा सीट से भाकपा के भुनेश्वर मेहता ने भरा पर्चा

Hazribagh : हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव और पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने मंगलवार को नामांकन किया. नामांकन करने के बाद उन्होंने केशव हॉल में जन सभा की. उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों में रोड शो निकाला.

इसे भी पढ़ें : हज़ारीबाग लोकसभा सीटः भाजपा, कांग्रेस और भाकपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार से मेरी कोई चुनौती नहीं

मेहता ने कहा कि उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा से है. मेरा और दूसरा प्रतिद्वंद्वी नहीं है. जिस तरह झारखंड में बनी महागठबंधन के तहत हज़ारीबाग लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में दिया है. उससे कांग्रेस को ही नुकसान है. कहा कि कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिनका हज़ारीबाग से कोई नाता ही नहीं रहा है. मेहता ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने 2004 में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को हराया था, उसी प्रकार जनबल के जरिए जयंत सिन्हा को भी करारी शिकस्त देने में सक्षम हूं. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार से मेरी कोई चुनौती नहीं है.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा से अन्नपूर्णा ने भरा पर्चा, कहा-चुनावी मैदान में नहीं है संघर्ष की चिंता 

2014 लोकसभा में क्या था भाकपा का जनमत

हजारीबाग लोकसभा सीट पर साल 2014 में कुल 15 लाख 18 हजार 923 मतदाता थे. इसके साथ ही इस सीट पर 20 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपना किस्मत आजमाया था, जिसमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जयंत सिन्हा को 4 लाख 6 हजार 931 वोट प्राप्त के साथ जीत दर्ज किये थे. जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सौरभ नारायण सिंह 2 लाख 47 हज़ार 803 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर थे, जबकि भाकपा के भुनेश्‍वर मेहता 30 हज़ार 408 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : चुनावी समर में नेताओं की बद्जुबानी लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Related Articles

Back to top button