GiridihJharkhandlok sabha election 2019Main Slider

कोडरमा से अन्नपूर्णा ने भरा पर्चा, कहा-चुनावी मैदान में नहीं है संघर्ष की चिंता 

  • पीएम मोदी की आंधी बताकर कोडरमा प्रत्याशी ने संघर्ष से किया इनकार 
  • सीएम रघुवर दास, शिक्षा मंत्री नीरा यादव समेत पार्टी के कई नेता रहे साथ
  • टिकट कटने के बाद भी अन्नपूर्णा देवी के नामांकन में पहुंचे मौजूदा सांसद रवीन्द्र राय
  • नामांकन के बाद समर्थकों के उत्साह से उत्साहित दिखी कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी

Giridih: झारखंड से भाजपा की इकलौती महिला प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को पूरे ताम-झाम के साथ अपना नोमिनेशन फाइल किया. गिरिडीह डीसी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष कोडरमा लोस के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.

नामांकन से पहले रोड शो

नोमिनेशन से पहले बीजेपी ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया. नामांकन से पहले अन्नपूर्णा देवी रोड शो किया. इस दौरान सूबे के मुखिया रघुवर दास, सीटिंग सांसद रविंद्र राय, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, जमुआ विधायक केदार हाजरा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे.

राजद से बीजेपी में शामिल हुईं अन्नपूर्णा का कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया. पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख अन्नपूर्णा देवी भी उत्साहित दिखीं.

इसे भी पढ़ेंःवाहन चेकिंग के दौरान इंडिका कार से एक लाख रुपये बरामद

मोदी लहर में जीत का किया दावा

दो सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद समाहरणालय के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने अपनी जीत का दावा किया. पीएम मोदी के कार्यकाल को ही अपनी जीत का आधार बनाते हुए दावा करते हुए कहा कि देश को जो मजबूती मोदी देने में जुटे हुए हैं, उसके बाद बेहतर परिणाम की चिंता अब उन्हें नहीं रही है. वैसे भी कोडरमा की सेवा वह करती रही है. फिर जनता को प्यार और स्नेह मिलना भी तय है.

वहीं यह पूछे जाने पर कि भाजपा में आने से पहले वह खुद भी चौकीदार को चोर बता रही थी? इसके जवाब में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोई काम शुरु होता है, तो शुरुआती दौर में पता नहीं चलता. लेकिन काम जब धरातल पर दिखना शुरु होता है तो उसकी क्वालिटी भी नजर आती है.

इसे भी पढ़ेंःनाबालिग छात्रा से छेड़खानी कर रहे शिक्षक की सरेआम पिटायी, देखें वीडियो

त्रिकोणीय मुकाबले से इनकार

कोडरमा में त्रिकोणात्मक मुकाबले की बात को अन्नपूर्णा देवी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पीएम मोदी नाम की जो आंधी है. उस आंधी में ना तो महागठबंधन दिख रहा है और ना ही कोई और दल नजर आ रहा है. ऐसे में अब उनकी तय जीत दूर से ही दिख रही है.

‘रविंद्र राय बड़े भाई जैसे’

कोडरमा के मौजूदा भाजपा सांसद का समर्थन मिलने के सवाल पर अन्नपूर्णा ने रवीन्द्र राय को बड़ा भाई बताते हुए अभिभावक की संज्ञा दी. साथ ही कहा कि पर्चा दाखिल करने में वह साथ आएं हैं तो फिर साफ है कि उनका समर्थन मिल रहा है.

वहीं कोडरमा के नाराज भाजपाईयों की नाराजगी दूर करने की बात पर उन्होंने नामांकन में उमड़ी भीड़ का हवाला देते हुए कहा कि नाराजगी रहती तो जनसभा सफल नहीं होती.

भाजपा को अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए अन्नपूर्णा ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता उनकी जीत तय कर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने में जुट गये हैं. क्योंकि एक-एक कार्यकर्ताओं का नारा सिर्फ भाजपा व एनडीए 400 सौ के पार है.

इसे भी पढ़ेंः बाटा ने कैरी बैग के वसूले तीन रुपये, अब देने पड़ेंगे नौ हजार

Related Articles

Back to top button