Ranchi

भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने आयोजित किया अटल डिबेट प्रतियोगिता

Ranchi: आज अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए धुर्वा में मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अटल जी के जीवन उनके विचारों और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की मौके पर भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज अटल बिहारी वाजपेई जैसे राजनेता जो हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर की राजनीति करते थे, देश और समाज के निर्माण के लिए काम करते थे सभी दलों में उनका एक जैसा सम्मान था . अटल जी सदैव सादा जीवन उच्च विचार और चरित्र निर्माण पर बल देते थे मौके पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा आज हर युवा को अटल बिहारी वाजपेई के जीवन से सीखने की जरूरत है जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया आज जिस तरीके से हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है इसमें अटल बिहारी वाजपेई जी के विजन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, अटल बिहारी वाजपेई ने शाइनिंग इंडिया का नारा दिया उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया और हमारे आंतरिक सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर ,स्वास्थ, शिक्षा पर खास करके अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपने कार्यकाल में बल दिया था . आज तक उनके जैसा महान व्यक्तित्व का व्यक्ति ना राजनीति में आया है ना आएगा हम सभी को उनके जीवन से सीख लेकर अपने चरित्र का निर्माण करते हुए राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना चाहिए. इस डिबेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुखदेव नगर निवासी मनीष पांडे , द्वितीय पुरस्कार डोरंडा निवासी प्रिंस कुमार, तृतीय पुरस्कार सेक्टर 2 निवासी कार्तिक रॉय विजय हुए.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो  प्रदेश मंत्री अमित साहू, रांची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ सहदेव, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह, प्रिंस कुमार, धर्मवीर सिंह, तरुण दास, शुभम राय ,रोहित सिंह, राहुल सोनी, अनुराग चौहान, रोहन जायसवाल  सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें: 28 दिसंबर को सीएम हेमंत करेंगे राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button