
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है. शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. दोनों सदस्य मीडिया में भाजपा के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते रहे हैं. इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल बढ़ाने के लिए लग रहा वसूली का आरोप, इधर सरकार ने अध्यादेश की तैयारी पूरी की
शाजिया ने जताया आभार
भाजपा नेता शाजिया इल्मी नियुक्ति पत्र को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया. शाजिया इल्मी ने लिखा, ‘आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं. धन्यवाद. सभी देशवासियों को ईद मुबारक.’ ट्वीट में पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा को टैग भी किया.
बीजेपी अध्यक्ष @JPNadda ने @PremShuklaBJP प्रेम शुक्ला और @shaziailmi साजिया इल्मी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया. pic.twitter.com/Us6Ls1cca0
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbha) July 21, 2021
इसे भी पढ़ें :बीएसएफ के जवान ने रायफल से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या




