
Jamshedpur : आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने पटमदा-बोड़ाम मंडल में क्षेत्रीय दौरा किया. इस दौरान भरत सिंह पटमदा-बोड़ाम मंडल के अंतर्गत भाजपा के संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुए. जहां भरत सिंह ने पटमदा प्रखंड प्रमुख हेमंत कुमार महतो एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत और बेहतर करने हेतु विचार विमर्श किया और लायलम ग्राम में किशोर सिंह मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ बैठक किया.
भरत सिंह ने कार्यकर्ताओं को आम जनता के साथ संपर्क स्थापित करने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाने का सुझाव देते हुए कहा कि हमें जनता की सेवा करनी है, जिसके लिए हमें जनता की समस्याओं को समझने की आवश्यकता है. इस दौरान निमाई महतो, गणेश हेब्रम, सुशील हांसदा, लाल सिंह, महेंद्र मंडल, रिंकू, राजेश सिंह, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, लाडी सिंह, मनिंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़े : जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8 बागबेड़ा : घूंघट की ओट से चल रहे दांव




