Jamshedpur

स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक भगवान बिरसा मुंडा हैं हमारे प्रेरणा स्त्रोत : काले

Jamshedpur :  स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 146वीं जयंती पर नमन परिवार की ओर से कार्यालय में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आजादी की जंग के महानायक, धर्म और संस्कृति के महारक्षक, साहस और शौर्य के प्रतीक अमर बलिदानी बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं. आज जब हम भगवान बिरसा मुंडा की 146वीं जयंती मना रहे हैं तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार के निर्णय पर झारखंड की धरती पर जन्मे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जा रहा है. इस फैसले से राष्ट्र पटल पर झारखंड की धरती एवं आदिवासियत को सम्मान मिलेगा.

इस मौके पर नमन संस्था के वरिष्ठ सदस्य रामकेवल मिश्रा ने कहा कि नमन परिवार एवं संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने आजादी के महानायकों की वीरता, साहस एवं बलिदान की गाथाओं को अस्मरण करने का जो बीड़ा उठाया है वो अतुलनीय है. साथ ही इस मौके पर नमन संस्था के मुख्य संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे. देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. इस कार्यक्रम का संचालन जूगुन पांडे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम भिरभरिया ने किया.

ये थे मौजूद

इस कार्यक्रम में लख्खी कौर, कमलजीत कौर, अखिलेश पांडेय, संदीप सिंह, अशरफ अली अंसारी, शेखर मुखी, दीपक सिंह, संतोष यादव, विकास गुप्ता, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, विक्की तारवे, राहुल दुर्गे, सूरज बाग, कार्तिक जुमानी, सूरज चौबे, रामा राव, प्रशनजीत, राकेश आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि

 

Related Articles

Back to top button