Main SliderNational

सावधान मुंबई : ना निकलें घर से बाहर, कई इलाके जलमग्न, दोपहर में हाईटाइड का अलर्ट

Mumbai : एक तो कोरोना का कहर ऊपर से भारी बारिश से मुंबईवासियों का जीना मुहाल हो गया है. सड़कों पर पानी का सैलाब है और गाड़ियां खिलौनों की तरह तैर रही हैं. हर तरफ खौफनाक मंजर ही नजर आ रहा है. बुधवार को लगातार हुई बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया.जिससे कई इलाकों में लोग जहां थे वहीं फंस गये.

मुंबई में हुई बारिश ने महज 12 घंटों में ही 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिससे मुबंई के कोलाबा में पानी भर गया. बुधवार को भारी बारिश से हुई तबाही के बीच गरूवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं गुरूवार को मुंबई के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर गये. BMC  पेड़ों को हटाने में लगा हुआ है. जबकि मौसम विभाग ने दोपहर 1.51 बजे हाईटाइड का अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभाग ने चेताया है कि हाई टाइड की ऊंटाई 4.33 मीटर तक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें –क्या आपको सच पता है ! लोगों के पास पैसे नहीं है, फिर शेयर बाजार कैसे चढ़ रहा है?

तेज हवाओं से हुआ काफी नुकसान

बुधवार को मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई-ठाणे-पालघर में रिकॉर्ड बारिश हुई. जिससे निचले इलाकों में घरों तक में पानी भर गया. महज 12 घंटे में ही 215.8MM बारिश हुई. हवा की रफ्तार भी 100km प्रति घंटा थी. जिससे काफी नुकसान हुआ है.

मुंबई में बुधवार को तेज हवाओं और भारी बारिश से प्रमुख शेयर बाजार बीएसई मुख्यालय के शीर्ष पर लगा उसका प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त होकर झूलने लगा. एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार का मुख्यालय 29 मंजिला है, और यह दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके की सबसे ऊंची इमारत है. अधिकारियों ने कहा कि बीएसई की छत पर लगा यह प्रतीक चिन्ह टूट गया और यह भवन से नीचे की ओर लटक गया. कुछ ही देर में इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में प्रसारित होने लगीं. उन्होंने बताया कि चूंकि कर्मचारी प्रतीक चिन्ह को उतारने में असमर्थ थे, इसलिए दमकल अधिकारियों की मदद ली गयी.

PM ने  सीएम से की हालात पर बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की. उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

मुंबई और इसके पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के चलते उपनगरीय ट्रेन एवं बस सेवाएं प्रभावित हो गयीं. मौसम खराब होने से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर बात की. इसके मुताबिक प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

वहीं  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार देर रात कहा कि ठाकरे ने भारी बारिश के समय में नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ठाकरे ने सहायता की पेशकश के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. साथ ही ठाकरे ने राम मंदिर शिलान्यास के लिए भी मोदी को बधाई दी.

इसे भी पढ़ें – हो गया न भूमिपूजन! अब मोदी सरकार को बताना चाहिये, मिडिल क्लास के लिये क्या सोचा है ?

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button