National

BJP के लिए बेहतर होता अगर कांग्रेस-AAP का गठबंधन हुआ होता तो : हर्षवर्धन

New Delhi : कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बातचीत भले ही विफल हो गई हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन का मानना है कि अगर यह गठबंधन हुआ होता तो इससे भाजपा को न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलता.

इसे भी पढ़ें- गोड्डा से महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

क्या कहा हर्षवर्धन ने

लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से भाजपा के प्रत्याशी हैं हर्षवर्धन. जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता से है. दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 12 मई को मतदान होगा. वहीं हर्षवर्धन ने बताया कि हमारे लिए यह प्रश्न नहीं है कि गठबंधन हुआ या नहीं.

व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि अगर वे गठबंधन करते और अगर हम उस समझ के साथ उन्हें हराते, तो यह भाजपा के लिए बेहतर होता क्योंकि तब हम अगले चुनाव में भी इसका ध्यान रखते. गौरतलब है कि काफी बातचीत के बाद भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें- दयामनि बारला, सालखन मुर्मू व अन्य ने बिना शर्त मांगी माफी, कोर्ट सख्त

बीजेपी दोनों कांग्रेस और आप से काफी आगे रहेगी : हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा जीतेगी और विश्वास है कि भाजपा दोनों पार्टियों कांग्रेस और आप से काफी आगे रहेगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां तक भाजपा की बात है, अगर दोनों पार्टियों (कांग्रेस, आप) के बीच गठबंधन हुआ होता तो मैं दिल्ली में सबसे खुश व्यक्ति होता. चाहे वे अकेले लड़ें या साथ में, हम जीतने जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button