Read Next
26/10/2026
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर झारखंड में भी, 28–29 को भारी बारिश का अलर्ट
24/10/2026
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
23/10/2026
रांची में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा का सवाल: मां तारा स्वीट्स में मिठाइयों के पास मिले कॉकरोच, संचालक को नोटिस
23/10/2026
झारखंड में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय बढ़ा, अब ₹80 हजार तक मिलेगा
23/10/2026
JTET परीक्षा को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने संभाली कमान, OMR और प्रश्नपत्रों की निगरानी करेंगे DC
23/10/2026
जमशेदपुर से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन शुरू! 26 अक्टूबर को सांसद विद्युत वरण महतो दिखाएंगे हरी झंडी
23/10/2026
झारखंड: 18 जिलों के 87 कुख्यात वांटेड अपराधियों की सूची जारी, आम जनता से मांगी गई मदद
23/10/2026
झारखंड BJP का मेगा प्लान: प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का रांची आगमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश
23/10/2026
हजारीबाग: दिल्ली-नोएडा में घर और निवेश के विकल्पों की मिलेगी जानकारी, चौपारण में दो दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो
23/10/2026
पलामू: 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Back to top button
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी धन के घोटाले के मामले में एक पूरक आरोप पत्र दायर होने के बाद आरोपी व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं उनके 10 सहयोगियों के खिलाफ शुक्रवार को समन जारी किये.
ईडी के वरिष्ठ विशेष अभियोजक एस आर दास ने बताया कि लगभग 3500 करोड़ रुपए के हवाला मामले में कोड़ा एवं उसके 10 सहयोगियों व कुछ कंपनियों के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र पर निदेशालय की विशेष अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों को समन जारी किये.
इसे भी पढ़ें- गोड्डा से महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
आरोपियों ने काले धन को सफेद करने के लिए बनाई दर्जनों कंपनियां
दास ने अदालत में कहा कि आरोपियों ने काले धन को सफेद करने के लिए दर्जनों कंपनियां बनाई. ईडी की जांच में जैसे-जैसे खुलासा हो रहा है, इन कंपनियों एवं उसके निदेशकों को आरोपी बनाया जा रहा है. बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा ने आरोपियों को अदालत में तलब कर लिया.
उल्लेखनीय है कि मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी. मधु कोड़ा एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले भी आरोपपत्र और पूरक आरोपपत्र अदालत में दायर हो चुका है.
इसे भी पढ़ें- दयामनि बारला, सालखन मुर्मू व अन्य ने बिना शर्त मांगी माफी, कोर्ट सख्त
इनके खिलाफ लिया गया मामले का संज्ञान
अदालत ने मेसर्स खलारी सिमेंट प्रा. लि. कोलकाता के निदेशक बरियातू रोड निवासी राम स्वरूप रूगंटा व बेटे संजय रूगंटा, मेसर्स विनी आयरन एंड स्टील उद्योग प्रा. लि. कोलकाता के निदेशक कोलकाता निवासी अमित शर्मा, मेसर्स बिल बॉडी व्यापार प्रा. लि. कोलकाता व मेसर्स समृद्धि स्पंज प्रा. लि. जमशेदपुर के निदेशक सोनारी जमशेदपुर निवासी तरुण कांती पॉल, मेसर्स क्वांटम पावरटेक प्रा. लि. नई दिल्ली के निदेशक हवाई नगर रांची निवासी ब्रजेश कुमार सिंह व रोहिताश कृष्णन, मेसर्स भारत ग्लास ट्यूब प्रा. लि. अहमदाबाद के निदेशक दिल्ली निवासी लक्ष्मी कान्त खेमका, मेसर्स कोल्हान ट्रेडिंग प्रा. लि. जमशेदपुर के निदेशक सोनारी जमशेदपुर निवासी सौभिक चट्टोपाध्याय, मेसर्स लक्की प्रोजेक्ट लिमिटेड कोलकाता के निदेशक विजय जोशी एवं मेसर्स शिवंस स्टील प्रा. लि. कोलकाता, कोल्हान ट्रेडिंग जमेशदपुर और इंडिया कार मोटर्स के निदेशक विकास सिन्हा के खिलाफ मामले का संज्ञान लिया है.