
Jamshedpur: चैंबर भवन बिष्टुपुर में रविवार शाम को जमशेदपुर के खाद्यान्न व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें झारखण्ड सरकार द्वारा बाजार समिति पर 2 प्रतिशत बाजार शुल्क लगाने के फैसले पर चर्चा की गई. विजय आनंद मूनका की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में परसुडीह कृषि उत्पादन बाजार समिति व्यापार मंडल के दीपक भालोटिया, महासचिव करण ओझा, दिलीप अग्रवाल, पप्पू समेत काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे.
सभी व्यापारियों ने एक स्वर में झारखण्ड सरकार द्वारा लगाये जाने वाले बाजार शुल्क का विरोध किया और कहा कि इसके लगने से इंस्पेक्टर राज की वापसी होगी, भ्रष्टाचार बढ़ेगा, सीमावर्ती राज्य के थोक विक्रेता झारखण्ड राज्य में प्रचूर मात्रा में माल बेचने लगेंगे. व्यापारियों ने इस कर को वापस लेने के लिए आंदोलन करने की प्रतिबद्धता दोहराई. बैठक में फैसला लिया गया कि आंदोलन के पहले एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखण्ड के राज्यपाल से मिलेगा. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी जिसमें बाजार बंद करना, काला बिल्ला लगाकर धरना-प्रदर्शन करना आदि-आदि शामिल रहेगा.
इनकी रही मौजूदगी
बैठक को चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (उद्योग) महेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, निवर्तमान महासचिव भरत वसानी, सुभाष साहा, महेश गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना और पवन नरेडी ने संबोधित किया. बैठक में कुंजबिहारी गुप्ता, विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रौनक सिंह, महेश संघी, आनंद राव, मनोज गोयल, रामू देबुका, आनंद चौधरी, प्रेम कांवटिया, विनोद मित्तल, आशीष शर्मा मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-Jharkhand: तुहिन की पुस्तक द लीजेंड ऑफ बिरसा मुंडा का रांची में हुआ लोकार्पण




