BokaroCrime News

बेरमोः प्रेम-प्रसंग में नाबालिग की हत्या, आरोपी ने मृतका की मां को भी किया घायल

Bermo: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. हरदियामो में रविवार की रात 17 वर्षीय अंकिता कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी.

आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान मृतका की मां को भी चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में गहरी खाई में बस गिरने से 24 यात्रियों की मौत, कई घायल

प्रेम-प्रसंग में हत्या

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े हत्या का है. हत्या का आरोप (रविंद्र मांझी) अंकिता की बड़ी बहन का देवर है.

अंकिता के घर उसका आना-जाना था. नाबालिग के माता-पिता ने बताया कि बीती रात उनकी बेटी मेला देखकर घर लौटी थी.

आंगन में बैठकर उसने पानी पिया, उसके बाद अपने कमरे में चली गई. इसी दौरान कमरे में पहले से छिपकर बैठे आरोपी रविंद्र मांझी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू से हमले में उसके गर्दन और पेट पर गंभीर जख्म हो गये और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गयी.

आरोपी रविंद्र ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड का रहने वाला है और घटना के बाद से ही फरार है. पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया में ये प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.

अंकिता की मां के बयान पर गोमिया थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल ले गयी है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड के तबरेज की हत्या के विरोध में मेरठ में हंगामाः धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद

Related Articles

Back to top button