
Shrinagar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी है. केशवन इलाके में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई.
इस दुर्घटना में 24 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई यात्री जख्मी बताये जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. बचाव कार्य जारी है.
खबर है कि बस में 45 यात्री सवार थे. सीनियर पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सात जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के तबरेज की हत्या के विरोध में मेरठ में हंगामाः धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बस केशवां से किश्तवाड़ की ओर आ रही थी. हालांकि ये हादसा कैसे हुआ, बस किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर काबू खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हालांकि मृतकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ेंःकांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से राहुल गांधी आज करेंगे मुलाकात




