JharkhandRanchi

प्रदीप यादव की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे सरकार के मंत्री का हाथ : रिंकी झा

Ranchi : रिंकी झा ने आरोप लगाया है कि विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी नहीं होने के पीछे सरकार के मंत्री का हाथ है. उन्होंने कहा कि देवघर महिला थाना में केस दर्ज कराने के 45 दिन बाद भी प्रशासन और पुलिस ने मुझे न्याय नहीं दिलाया है. सरकार के स्तर का कोई भी मेरे साथ हुए वारदात की सुध नहीं ले रहा है. रिंकी झा ने बताया कि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य महिला आयोग से गुहार लगाने के बावजूद अभी तक न्याय नहीं मिला है.

रिंकी झा ने आरोप लगाया कि प्रदीप यादव विधायक हैं, इसलिए सभी लोग अपने लाभ के लिए प्रदीप यादव को छुप-छुपाकर मदद कर रहे हैं. प्रदीप यादव घूम-घूम कर साक्ष्य मिटाने में लगे हैं. यही कारण है कि केस में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है.

इसे भी पढ़ें – स्कूल बिल्डिंग फंड से लेकर सर्व शिक्षा अभियान के बिल भुगतान तक के लिए पलामू DEO लेते हैं रिश्वत

तथाकथित झूठी और एडिटेड ऑडियो को साक्ष्य बनाया

रिंकी झा ने आरोप लगाया कि विधायक को बचाने के लिए तथाकथित झूठी और एडिटेड ऑडियो को साक्ष्य बनाया जा रहा है. रिंकी ने कहा कि कोई भी अपराधी आज तक अपने जुर्म को कबूला है, जो प्रदीप यादव कबूल करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे केस करने के बाद लगातार विधायक के द्वारा मनगढ़ंत कहानी बनाकर आवेदन किया जा रहा है और देवघर पुलिस उन्हें बचा रही है. पुलिस झूठे ऑडियो को आधार मान रही है, जिसकी कोई प्रामाणिकता नहीं है.

पुलिस से मिलकर मुझे झूठा बनाने की कोशिश कर रहा है

रिंकी झा ने बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ और मेरी अस्मत लूटने की कोशिश करने वाला पुलिस से मिलकर मुझे झूठा बनाने की कोशिश कर रहा है और सरकार चुप्पी साधे हुए है. रिंकी झा ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नारी सम्मान के लिए सिर्फ बड़ी-बड़ी बात करती है.

इसे भी पढ़ें – धनबाद में पेयजल संकट गहराया, तोपचांची झील में मात्र सात दिनों का पानी है शेष

Related Articles

Back to top button