
Chaibasa : सारंडा गुवा रामनगर डिपासाई के रहने वाले चार महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. घटना में एक महिला की मौत हो गई. महिलाएं सारंडा जंगल में लकड़ी चुनने जंगल में गई थी. महिलाओं में उर्वशी गोप, जयंती पान, राधिका सुरीन और लवली सामंत शामिल है. अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने चारो तरफ से घेरकर हमला कर दिया. इसमें से तीन महिलाएं किसी तरह वहां से बचकर निकल गई, लेकिन उर्वशी गोप (35) मधुमक्खियों ने घिर गई.
गुवा सेल अस्पताल में चल रहा था इलाज
घटना की जानकारी जब तीनों महिलाओं ने रामनगर डिपासाई जाकर उर्वशी गोप के पति गुरुचरण गोप को दी तब वे वहां पर पहुंचे और पत्नी को इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें- छठ महापर्व : शहर और गांव के सभी रास्ते छठ घाट की ओर, बिहार-झारखंड के साथ अन्य राज्य के लोगों में भी है आस्था




