
Giridih : गिरिडीह जिले में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक दो घटनाओं को अंजाम देते हुए चार लोगों को कुचल दिया. जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. भागने के क्रम में ट्रक ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान भागते हुए ट्रक को ग्रामीणों ने जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिसमें ट्रक धू-धू कर जल कर राख हो गया. सूचना पाकर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गई है. वहीं ट्रक ड्राइवर मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोषित ग्रामीणों को समझने में जुट गई है.



