
Ranchi : स्टेट बार काउंसिल ने तीन जिलों के नोटरी पब्लिक को शो कॉउज जारी किया. जारी शो कॉउज में एफिडेविट जारी करने में नियमों के उल्लंघन की बात कही गयी है. शो कॉउज हजारीबाग के नोटरी पब्लिक अधिवक्ता केएम सिंह, अधिवक्ता जगदीश प्रसाद, अधिवक्ता मो इस्लाम के साथ गिरिडीह और रांची के नोटरी पब्लिक को जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि बार कांउसिल को इन जिलों के नोटरी पब्लिक से कुछ एफिडेविट मिले हैं. जो प्रथम दृष्टया बताते हैं कि एफिडेविट जारी करने में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है. ये नियम कानूनों के खिलाफ है. जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता. इन नोटरी पब्लिक्स को शो कॉउज जारी करते हुए कहा गया है कि उक्त नोटरी पब्लिक बार कांउसिल को उचित जवाब दें. जिससे योग्य अथॉरिटी की ओर से लाइसेंस कैंसल नहीं किया जाये.
इसे भी पढ़ें : यूपी में पिछड़ों और दलितों के पास है सत्ता तक पहुंचने की चाबी
दो सप्ताह में देना है जवाब
बार कांउसिल की ओर से इस मामले में दो सप्ताह में जवाब मांगा गया है. जवाब बार कांउसिल के मेल पर मांगा गया है. बार काउंसिल के पीआरओ संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि एफिडेविट जारी करने में टिकट नहीं लगाने से लेकर अन्य त्रुटियां पायी गयीं. जिससे काउंसिल ने शो काउज किया.
इसे भी पढ़ें : लायंस क्लब ने मास्क और खिचड़ी का किया वितरण




