
Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की. उन्हें झारखंड में चल रहीं स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया. बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सीमित संसाधन के बावजूद इनोवेटिव आईडिया के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ दे रहा है. बन्ना ने जानकारी देते कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत दिनों समीक्षा बैठक कर निर्देश दिया है कि राज्य के मेडिकल अस्पतालो में सातों दिन चौबीसों घंटे चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए. स्वास्थ्य विभाग इस पर कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहा है. साथ ही कालाजार उन्मूलन, सिकल सेल एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर के उन्मूलन के साथ टीबी मुक्त झारखंड हेतु कार्य किया जा रहा है. गवर्नर ने सभी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना. स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने तथा सुधार हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें: 2022-23 के दौरान देश में 171.49 लाख टन मिलेट्स का हुआ उत्पादन, बाजरा की डिमांड ज्यादा




