ChatraJharkhand

World Blood Donor Day : चतरा में सम्मान समारोह का आयोजन

Chatra: चतरा रेड क्रॉस सोसाइटी में मंगलवार को विश्व रक्तदान दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. रेड क्रॉस भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान जिले के चिन्हित 50 से अधिक रक्तदाताओं व उत्प्रेरकों को बतौर अतिथि उपस्थित अपर समाहर्ता पवन कुमार, एसपी राकेश रंजन, व सिविल सर्जन डॉ एस एन सिंह ने प्रमाणपत्र व मोमेंटम देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुवे एसी पवन कुमार मंडल ने कहा कि रेड क्रॉस की स्थापना का उद्देश्य ही है मजबूर व जरूरतमंदों को मदद करना. और इस कार्य का निर्वहन चतरा रेड क्रॉस अच्छे ढंग से कर रही है वहीं अपने संबोधन में एसपी राकेश रंजन ने उपस्थित रक्तदाताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबों के प्रयास से ही रेड क्रॉस और ब्लड बैंक का संचालन यहां बेहतर ढंग से हो रहा है. उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान जरूर करनी चाहिए.

वहीं सिविल सर्जन डॉ एस एन सिंह ने कहा कि आज विश्व रक्तदान दिवस हैं. यह खास दिन रक्तदान करने वालों के लिए ही समर्पित है. क्योंकि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर किसी भी दान को बड़ा दान नहीं माना गया है.

इसे भी पढ़ें:World Blood Donor Day : सीएम हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान

अगर हमारे रक्त देने से किसी की जान बच सकती है तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य कुछ हो ही नहीं सकता है. रेड क्रॉस के सचिव राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अपने स्थापना काल से लेकर अब तक करीब 7500 रक्तदताओ ने रक्तदान चतरा में किया है.

आगे बताया कि चतरा रेड क्रॉस द्वारा प्रत्येक माह थैलीसीमिया के 50 मरीजों को निःशुल्क ब्लड दी जाती है. उन्होंने रक्त देने वाले दाताओं के प्रति प्रकट किया और आगे भी ऐसे ही सहयोग की अपील की.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Forecast : सूरज की तप‍िश से राहत देगी बार‍िश, इन ज‍िलों में चलेगी तेज हवा, ठनका से रहना है बचकर

कार्यक्रम का मंच संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष स्नेह राज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव राजकुमार अग्रवाल ने किया. इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया और उपस्थित लोगों ने रक्तदान के लिए शपथ भी लिया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संतोष कुमार, जयंती कुमारी, सुप्रिया, तापेश्वर सोनी सहित अन्य रेड क्रॉस के कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें:Elephant Terror : जंगल में हाथी-गांव में दहशत, राजाबासा जंगल में डेरा जमाए 114 हाथियों को कॉरिडोर में मूवमेंट कराने बंगाल से पहुंची टीम VIDEO

Related Articles

Back to top button