
Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर नामांतरण पत्र का वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती, बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ जीतराय मुर्मू मौजूद थे. विधायक ने जायजा लेते हुए कर्मचारियों से कहा की अबतक कितने नामांतरण पत्र बने हैं. कर्मचारी ने कहा दो सौ में से 75 पत्र बन पायी है. विधायक ने कहा कि कि 200 आवेदन प्राप्त हुआ है. कर्मचारियों की लापरवाही है कि 200 में से 75 की ही बन पायी है. इस दौरान विधायक ने नाराजगी जतायी. कर्मचारियों को फटकार लगायी. 26 जनवरी तक बाकी नामांतरण पत्र तैयार करने की निर्देश दिया.
मौके पर ये थे मौजूद
प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, गौरी शंकर महतो, सुमित माइति, रास बिहारी साहू, मिथुन कर, विशाल बारीक, मुन्ना होता, आशीष गिरी समेत को लाभुक एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान मिलेगा खाना, 15 जनवरी से बुकिंग की सुविधा शुरू




