
Ranchi : रेल मंत्रालय ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में पके हुए भोजन के साथ खान-पान की सेवाएं फिर से शुरू की जायेंगी. ऐसे में सफर के दौरान अब यात्री पहले की तरह ही अपना खाना बुक कर सकेंगे. ट्रेन संख्या 20839 रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 15 जनवरी से ये सुविधाएं मिलने लगेंगी. वहीं ट्रेन 20840 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 17 जनवरी से यह सुविधा मिलेगी.
रेलवे की ओर से कहा गया है कि जिन यात्रियों ने पहले ही अपनी टिकट की बुकिंग पहले कर ली है और उस समय़ खान-पान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण विकल्प को नहीं चुन सके हैं, ऐसे यात्रियों के लिए अब आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर खाने की बुकिंग कर सकते हैं.
चार घंटे पहले कर सकेंगे बुक
टेन का चार्ट तैयार होने के चार घंटे पहले इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. वहीं पीआरएस काउंटर टिकटवाले यात्री भी आइआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन पेमेंट कर इस सुविधा के तहत खाना मंगा सकते हैं.
वैसे यात्री जिन्होंने खान-पान सेवा के विकल्प को नहीं चुना है और यात्रा के दौरान वे चाहते हैं कि उन्हें भोजन मिल जाये तो उपलब्धता के अनुसार ऑन ड्यूटी ट्रेन सुप्रीटेंडेंट (TTE) को कैटरिंग शुल्क के साथ 50 रुपया अतिरिक्त भुगतान कर उन्हें खाना उपलब्ध कराया जायेगा. इससे सफर के दौरान भी उन्हें खाना आसानी से उपलब्ध हो सकेगा.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : दिल्ली के सभी प्राइवेट ऑफिस बंद करने के आदेश, DDMA ने जारी की नई गाइडलाइन




