Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में पुराने विवाद में मारपीट का मामला तूल पकड़ा, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी FIR

Jamshedpur :  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का तूल पकड़ने लगा है. इस मामले में दूसरे पक्ष के विजय पुष्टि ने भी थाने में मामला दर्ज कराया है. इससे पहले एक पक्ष के ह्यूमपाइप रोड नंबर-तीन निवासी सागर राम के बयान पर थाना पर थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था. घटना बीते 29 मार्च दिन के दूसरे पहर की है.

मामले में सीतारामडेरा के ही रहनेवाले विजय पुष्टि, पिंकी भुइंया, सनी भुइयां उर्फ बागे, काको भुइयां के अलावा पांच अज्ञात को आरोपी बनाया गया था. उनपर एकमत होकर मारपीटकर घायल करने का आरोप है. इधर, इस मामले में दूसरे पक्ष के चंडीनगर के रहने वाले विजय पुष्टी ने भी तीन लोगों के खिलाफ घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस मामले में सन्नी राम, बुबी राम और सागर राम को आरोपी बनाया गया है. सभी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. विजय पुष्टि के मुताबिक घटना की शाम वह अपनी बाइक से घर जा रहा था. उसी दौरान डब्बा लाइन में रोककर उससे मारपीट की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा में धूमधाम से मनेगा खालसा पंथ सृजना दिवस, तैयारी को लेकर हुई बैठक

Related Articles

Back to top button