JharkhandRanchi

तीन से छह महीने में हो रही मीटर रीडिंग, न फ्री बिजली का लाभ और न मिल रही सब्सिडी

Ranchi: राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर अधिकांश इलाकों में लगा दिया गया है. इसके साथ ही लोगों को पांच छह महीने तक बिजली बिल नहीं मिल रहा है. आने वाले दिनों में स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर काम करने लगेगा. फिलहाल स्मार्ट मीटर के लिये मैनुअल मीटर रीडिंग की जरूरत है. जो अधिकांश इलाकों में नहीं हो रही है. जिससे लेागों की परेशानी बढ़ गयी है. लंबे समय तक बिजली बिल नहीं मिलने से लोगों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिल रहा है. यहां तक की सरकार की ओर से मिलने वाली फ्री बिजली पर भी लोगों को संशय है.

चार पांच महीने में एक बार मीटर रीडिंग होने से उपभोक्ताओं को एक बार में तीन महोने का बिल पेमेंट करने का बोझ पड़ रहा है. वहीं, उपभोक्ताओं को सब्सिडी का भी नुकसान भी हो रहा है. क्योंकि एक जुलाई से 200 यूनिट बिजली फ्री है. जुलाई के पहले 125 यूनिट बिजली फ्री थी. वहीं, 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1.65 रुपए की सब्सिडी मिलती है. हर महीने रोडिंग होने से वैसे उपभोक्ता जिनकी बिलिंग 200 युनिट के अंदर रही है, उन्हें मुफ्त बिजली मिलती है. लेकिन तीन महीने में एक बार रीडिंग होने से ऐसे उपभोक्ता मुफ्त बिजली से वंचित हो जा रहे हैं. यही हाल सब्सिडी का है. एक बार में तीन महीने का बिल आने पर जो सब्सिडी उपभोक्ताओं को मिलनी चाहिए, नहीं मिल पा रही है.

रांची में कोकर, लालपुर, हेसाग, हेहल, मधुकम सहित कई ऐसे क्षेत्र है जहां मीटर रीडिंग समय पर नहीं हो रही है. जबकि जेबीवीएनएल का दावा है कि समय पर सभी इलाकों में मीटर रीडिंग करने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया है. ऐसे उपभोक्ता जिन्हें हर महीने बिल नहीं मिल रहा है, उन्हें भी सब्सिडी और मुफ्त बिजु‌ली (जून तक 125 यूनिट) का लाभ मिल रहा है. क्योंकि उसी के हिसाब से साफ्टवेयर को अपडेट किया गया है.

Related Articles

Back to top button