
Ranchi : रांची विधानसभा क्षेत्र स्थित चुटिया के मंडा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड इस बार बदलाव की दहलीज पर खड़ा है. भाजपा के 5 वर्षो के कुशासन से जनता ऊब चुकी है. इसबार राज्य की जनता झाविमो को जिम्मेवारी सौंपने का मन बना चुकी है.
इस चुनाव में झाविमो सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगा. मरांडी ने कहा कि डबल इंजन ता ढोल पीटने वाली भाजपा का डबल इंजन, बोगी में बैठी जनता को छोड़कर आगे निकल गया और जनता पीछे छूट गयी है. उन्होंने कहा कि इसबार भाजपा का एक इंजन राज्य की जनता सीज कर लेगी.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: सी-वोटर सर्वे के अनुसार बीजेपी को बहुमत नहीं, भाजपा को 33 तो गठबंधन को 30 सीटें मिलने का अनुमान
राशन-पेंशन के सवाल पर सरकार को लिया घेरे में
मरांडी ने कहा कि राज्य में डबल इंजन वाली सरकार कहने वाली सरकार ने राज्य के 11 लाख परिवारों का राशन कार्ड रद्द कर दिया. ढाई लाख लोगों की पेंशन बंद कर दी. श्री मरांडी ने कहा कि अगर हमारी सरकार आयी तो राज्य की जनता को आवश्यक कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. श्री मरांडी ने कहा कि रांची सहर में लॉ एंड ऑर्डर बदतर है.
स्थानीय विधायक मंत्री रहते हुए रांची में ड्रेनेज-सीवरेज तक नहीं बना पाये. इस डबल इंजन की सरकार पांच वर्षों में रांची का एक रिंग रोड भी पूरा नहीं कर सकी. यहां बिजली की हालत खराब है. अगर हमारी सरकाए बनी तो राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली दी जायेगी. चुनावी सभा में बाबूलाल ने रांची के पार्टी उम्मीदवार सुनील गुप्ता को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया.
रांची विधान सभा के प्रत्याशी सुनील गुप्ता ने सभा में कहा, रांची की जनता जनसमस्याओं से परेशान है. यहां के जनप्रतिनिधि ने रांची वासियों के लिए कोई कार्य नही किया. सड़क-नाली की स्थिति बदतर है. रांची राजधानी होने के बावजूद जाम का शहर बना हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर जनता हमें मौका देगी तो हम जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे.
इसे भी पढ़ें :#Corruption: भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड देश भर में तीसरे नंबर पर
झाविमो प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया
सभा की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष भीम शर्मा एवं संचालन प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया. इससे पूर्व हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक ढोल- बाजा एवं झंडा- बैनर के साथ झाविमो प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मंडा मैदान पहुंचे और श्री मरांडी के बातों को सुना. सभी ने झाविमो प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया.
जनसभा में केंद्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा, प्रभुदयाल बड़ाईक, जितेंद्र वर्मा, तौहीद आलम, महाबीर नायक, भीम शर्मा,आदित्य मोनू, मंतोष सिंह, इंदुभषन गुप्ता राकेश सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: मतदानकर्मियों को लेकर उड़ा हेलिकॉप्टर भटका, उतर गया छतीसगढ़ में, मची अफरा-तफरी

राशन-पेंशन के सवाल पर सरकार को लिया घेरे में


