BiharLead News

मोकामा में दो युवकों ने किया समलैंगिक विवाह

Patna: मोकामा में दो युवकों के बीच समलैंगिक विवाह की खबर के बाद क्षेत्र में सोमवार को सनसनी फैल गई. नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला के 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी रचा ली. बकौल राजा बाढ़ के उमानाथ मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर दोनों ने शादी रचा ली है. उसका जोड़ा सुमित कुमार मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है. शादी के बाद दोनों फ़िलहाल लहेरिया टोला में किराया का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं. पुरुष मित्र से शादी की भनक अबतक दोनों के घर वालों को नहीं लगी है. लेकिन, अब नवविवाहित पुरुष जोड़े यह बात आम करना चाहते हैं.

राजा का कहना है कि परिवार का विरोध सहन कर दोनों जीवनभर साथ साथ रहेंगे. दरअसल, राजा सफाई का काम करता है. सुमित से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी. वहीं छह माह से दोनों शादी रचाने की योजना बना रहे थे.

इसे भी पढ़ें:पिता-पुत्र हत्याकांडः दोहरे हत्याकांड मामले में होने वाला दामाद ही निकला आरोपी, खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर की हत्या

Related Articles

Back to top button