JharkhandRanchi

आजाद फार्मेसी के संस्थापक और मशहूर दवा व्यवसायी मोहम्मद अबदुल्ला का निधन

Ranchi: सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी के संस्थापक और शहर के मशहूर दवा व्यवसायी मो अब्दुल्लाह का रविवार को निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे. पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे.

वे अपने पीछे बेटे मो आरिफ और बेटी साजिया समेत नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गये. सोमवार को सुबह दस बजे डोरंडा कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ी गयी और वहीं सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

इसे भी पढ़ेंः अमित शाह को जाधवपुर में रैली की नहीं मिली इजाजत, ममता सरकार के खिलाफ चुनाव आयोग जायेगी BJP

राउरकिला से रांची आकर बसा था परिवार

मो अबदुल्ला के बारे में उनके बचपन के दोस्त हुसैन कच्छी ने बताया कि उनको क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था. और शायद इसी वजह से उनकी मो अबदुल्ला से दोस्ती भी हुई थी. हुसैन कच्छी ने बताया कि अबदुल्ला का परिवार राउरकिला से यहां आकर बसा था.

1964 के दंगे में इस परिवार को भारी नुकसान पड़ा था. इसके बाद उनके पिता ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और रांची आकर बस गये थे. इसके पहले यह परिवार  अग्रवाल परिवार था. इस्लाम अपनाने के बहुत दिनों बाद तक उनके पिता को सलाउद्दीन अग्रवाल के नाम से जाना जाता रहा. रांची में आकर उन्होंने अपना व्यवसाय फैलाया. जिसका विस्तार उनके मो अबदुल्ला ने बखूबी किया.

इसे भी पढ़ेंः लातेहारः ग्रामप्रधान ने ईसाई धर्म के आदिवासी परिवारों का हुक्का-पानी बंद किया, राशन लेने पर रोक, पानी पर भी लगायी पाबंदी

शहर के मानिंद लोगों ने जताया शोक 

उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व हेमंत सोरेन, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस प्रवक्ता शमसेर आलम, अंजुमन इस्लामिया, रांची के अध्यक्ष इबरार अहमद, साहेब अली, सरफे आलम, खुर्शीद हसन रूमी समेत शहर  के कई व्यवसायियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ेंः सिद्धू ने अपनी ही पार्टी के समर्थक को दिया धक्का, वीडियो हुआ वायरल

Related Articles

Back to top button