
Ranchi : आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के मामले को लेकर दायर जनहित याचिका की भी सुनवाई सेल कंपनी में निवेश प्रकरण और मनरेगा घोटाले मामले के साथ हाइकोर्ट में की जायेगी. ईडी की छापेमारी और पूछताछ के बाद आइए दायर कर मामले की जांच के लिए अरुण कुमार दुबे ने याचिका दायर की थी. अरुण कुमार दुबे की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने आइए याचिका दायर की है. प्रार्थी की तरफ से अधिवक्ता राजीव कुमार ने मनी लॉउंड्रिंग मामले में सीबीआइ को भी प्रतिवादी बनाने की अनुमति देने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि खान सचिव पूजा सिंघल के मामले की जांच सीबीआइ से करायी जाये. कोर्ट को बताया गया कि मनरेगा घोटाले के 16 केस में से सिर्फ दो ही केस को एसीबी को हैंडओवर किया गया.
मालूम हो कि प्रार्थी अरुण कुमार दुबे ने जनहित याचिका दायर कर खूंटी की तत्कालीन डीसी पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लॉउंड्रिंग का आरोप लगाते हुए ईडी से जांच की मांग की थी.
इसे भी पढ़ें:कर्नाटक में छात्रों को ‘एयरगन ट्रेनिंग’ देने पर मचा बवाल, बजरंग दल ने दी सफ़ाई




