
Ranchi: रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला डॉली देवी ने शुक्रवार शाम को फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली. मृतका के परिजन मुकेश राय ने बताया कि डॉली ने घर का दरवाजा अंदर से बंदकर फंदे से झूल गयी. बहुत देर तक कमरे से आवाज नहीं मिलने के बाद परिजनों ने खिड़की खोलकर देखा तो दंग हो गए. डॉली फंदे पर झूल गयी थी. आनन-फानन में उसे उतारा गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया.
तीन साल से पिठोरिया में रहती थी महिला
वहीं परिजनों ने बताया कि पिछले तीन साल से महिला अपने पति और एक साल की बेटी के साथ पिठोरिया में रहती थी. खुदकुशी के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. शव का पोस्टार्टम करा परिजन हजारीबाग स्थित महिला के ससुराल ले गए हैं. वहीं महिला का घर देवघर बताया जा रहा है. इधर मृतका के पती और बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें- जनता को बेवकूफ मत बनाइए डीसी साहब, मेकॉन ने आपको सात पत्र लिखकर कहा – करा लें पहाड़ी मंदिर की मरम्मती
इसे भी पढ़ें- विदिशा हत्याकांड : छात्राओं के साथ हाई क्यू इंटरनेशनल स्कूल में अनैतिक होता था
इसे भी पढ़ें- अशोक नगर : नोटिस-नोटिस का गेम खेल रहा है रांची नगर निगम
इसे भी पढ़ें- विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




